Breaking News

टीपू सुल्तान की मूर्ति का अपमान करनेवाला युवक गिरफ्तार

02 Feb, 2024 540

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
टीपू सुल्तान की मूर्ति को चप्पलों की माला पहनाने के मामले में कर्नाटक पुलिस ने रायचूर जिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय आकाश तलवार के रूप में हुई है, जो मानवी तालुक के सिरिवारा शहर का निवासी है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दो विशेष टीमों का गठन किया था। पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र किए हैं और तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपी उनमें से एक था और पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 31 जनवरी को मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान की मूर्ति पर अभद्रता के बाद कर्नाटक के सिरिवारा शहर में तनाव था। टीपू सुल्तान की मूर्ति को बुधवार तड़के चप्पलों की माला पहनाई गई और लोगों को सुबह इसके बारे में पता चला, इससे आक्राेेश फैल गया। घटना की निंदा करते हुए बड़ी संख्या में लोग सामने आए और टीपू सर्कल पर विरोध प्रदर्शन क‍िया। उन्होंने आरोप‍ियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क को अवरुद्ध कर दिया और टायर जलाए। बता दें कि इस तरह की घटना से समाज में तनाव फैलता है तो कानून व्यवस्था पर उसका असर पड़ता है।

अन्य खबरे