Breaking News

डांसर ने मालिक पर लगाया  यौन उत्पीड़न का आरोप

30 Jan, 2020 967
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

हैदराबाद के बेगमपेट स्थित लिस्बन पब में एक और विवाद सामने आया है। पब की एक डांसर ने अपने मालिक मुरलीकृष्णा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक डांसर ने पंजागुट्टा थाने में यह शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से लिस्बन पब सुर्खियों में है। पब में पहुंचने वाले युवकों से रुपये लेकर उनके लिए लड़कियों को सप्लाई करने के आरोप लगे है। इससे पुलिस ने जांच कर युवाओं को हिरासत में लिया था।

अन्य खबरे