ड्रग्स तस्कर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, नए साल के लिए बेच रहा था ड्रग
नए साल के मद्देनजर मुंबई (mumbai) में ड्रग तस्कर काफी सक्रिय हो गए हैं. हर दिन मुंबई पुलिस (mumbai police) द्वारा मुंबई के किसी न किसी इलाके से ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की खबर सामने आ रही है. इसी कड़ी में मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल (NCB) के आजाद मैदान यूनिट ने मस्जिद बंदर इलाके से एक नाइजीरियन ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया। इस ड्रग (DRUG) पेडलर्स के पास से पुलिस ने 110 ग्राम कोकीन बरामद हुई. बरामद हुए ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 33 लाख रुपये की बताई जा रही है।मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बताया जाता है कि यह नाइजीरियन कपड़े का बिक्री करने का काम करता है और इसी की आड़ में वह ड्रग्स की तस्करी को भी अंजाम देता था. नए साल के मद्देनजर यह ड्रग तस्कर साउथ मुम्बई में ड्रग्स की तस्करी करने आया था. जिसकी टिप नारकोटिक्स विभाग को मिली थी. इसके पहले यह ड्रग तस्कर अपने इरादे में कामयाब होता उससे पहले ही जाल बिछा कर नारकोटिक्स अधिकारियों ने इसे गिरफ्तार कर लिया। इस ड्रग पेड़लर्स का नाम बोयेगा हबीब अबुबकर है जिसकी उम्र 47 साल है. पुलिस के मुताबिक मुंबई से सटे पालघर इलाके में एक किराये के घर मे रहता है।