Breaking News

तृणमूल कांग्रेस की पार्षद को मारी गोली

05 Jul, 2020 857

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज के दौर में राजनीति किस स्तर तक पहुंच गई है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपने क्षेत्र में बेहद सक्रिय और लोकप्रिय नेता को गोली मारी गई. बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की पार्षद चंपा दास के पैर में गोली मारकर आरोपी फरार हो गया. कोलकाता पुलिस के अनुसार चंपा दास उत्तर बैरकपुर नगर निगम के वार्ड नंबर दो की पार्षद हैं. इस घटना को अंजाम शाम के समय इचापोर में अंजाम दिया गया. चंपा दास को इलाज के लिए कोलकाता रवाना कर दिया गया है. इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में रोष है. कार्यकर्ताओं को शक है कि यह विपक्ष में बैठे लोगों ने करवाया है. पुलिस ने जांच का काम शुरू कर दिया गया है. 

अन्य खबरे