दिवाली में पति ने बीवी और बेटे को दी गिफ्ट में मौत
06 Nov, 2018
1524
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिवाली में लोग गिफ्ट का इंतज़ार करते हैं, मगर क्या कोई सोच सकता है कि एक पत्नी को उसका पति गिफ्ट में मौत देगा! मगर यही हुआ.पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।
इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ईशानगर इलाके में रिजाउद्दीन उर्फ बाबू ने अपनी पत्नी खुर्शीदा बेगम को गोली मार दी। इसके बाद गोली चलने की आवाज से उसका बेटा फैजल उस कमरे में पहुंचा तो उसे भी गोली मारकर फरार हो गया।
पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि फैजल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रिजाउद्दीन की खुर्शीदा दूसरी बीवी थी। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना के पीछे अवैध संबंध की आशंका जताई जा रही है।