Breaking News

दो फर्जी कस्टम अधिकारी ने 31 लाख के हीरे लूटे

26 Jul, 2022 615

संवाददाता/in24 न्यूज़,
चोरी के तरीके में भी अनेक बदलाव देखने को मिलने लगे हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक ऐसी ही खबर आई है. एक कूरियर बॉय के बैग की जांच के बहाने कस्टम अधिकारी बनकर दो लोग 31 लाख रुपये के हीरे वाले पार्सल लूटकर फरार हो गए। डीबी मार्ग पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके.

अन्य खबरे