दो लड़के ने किया था नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बलात्कार के खिलाफ पहले से ही अनेक क़ानून बने हुए हैं, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. यूपी के महोबा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र में कथित नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता द्वारा गुरुवार को सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म देने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। घटना की जानकारी एसपी ने दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिलाल पाटीदार ने शनिवार को बताया कि गुरुवार को पेट दर्द की शिकायत होने पर पर एक 17 साल की नाबालिग लड़की को उसके परिजन सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां उसने कुछ देर बाद ही एक बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता के पिता द्वारा शुक्रवार शाम दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर एसपी ने आगे बताया कि करीब सात-आठ महीने पहले नाबालिग लड़की से उसी गांव के दो युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था, लेकिन आरोपियों की धमकी से डरी लड़की ने घटना की जानकारी पुलिस या परिजनों को नहीं दी थी। अब प्रसव के बाद जयचंद्र और शिवानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। दोनों आरोपी गांव से फरार हैं, उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।