Breaking News

नाई ने मूंछ काट दिया तो ग्राहक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया

19 Jul, 2019 1268
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मूंछों को लेकर अक्सर कोई न कोई खबर आती रहती है. खिन मूंछ के लिए इंसान किसी भी हद से गुज़र जाता है तो कहीं मूंछ से रौब झाड़ने का काम लिया जाता है. एक दिलचस्प खबर नागपुर से आई है जहां नाइ द्वारा एक ग्राहक की मूंछ काटने का मामला पुलिस तक पहुँच गया. गौरतलब है कि नागपुर में एक नाई ने गलती से मूंछ काट दी तो उस व्यक्ति ने थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है. ग्राहक ने बताया कि वह नाई की दुकान पर अभिनंदन कट मूंछों की सेटिंग कराने गया था, लेकिन दुकानदार ने जानबूझकर उसकी मूंछें काट दीं. ग्राहक किरन ठाकुर (35) ने नाई सुनील के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. महाराष्ट्र के नागपुर के एक थाने में यह मामला दर्ज किया गया है.

अन्य खबरे