नाबालिग से जंगल में गैंगरेप
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन में भी कुछ लोग अपनी गंदी मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आ रहे. एक नाबालिग के साथ जंगल में गैंगरेप की घटना ने सबको चौंका कर रख दिया है. बता दें कि सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड के पिन्ड्राबेड़ा गांव में करीब 15 वर्षीय एक नाबालिग को अगवा कर युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीडि़ता के बयान पर रविवार कोकान्ड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि बीते गुरुवार की शाम करीब छह बजे युवती कान्ड्रा से अपनी मां के साथ बाड़ामारी गांव में अपने मामा के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों द्वारा युवती को अगवा कर पिन्ड्राबेड़़ा जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया गया। वहां से किसी तरह भागकर उसकी मां ने इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते इससे पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर दोनों युवक फरार हो चुके थे। स्थानीय मुखिया सुकुमति मार्डी द्वारा रविवार की सुबह ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। इस दौरान पीडि़ता को लाकर आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन नाबालिग पीड़िता ने उनमें से किसी को नहीं पहचाना। इसके बाद कान्ड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।