Breaking News

नाबालिग लड़के ने क्यों दी बॉलीवुड के दबंग को जान से मारने की धमकी ?

11 Apr, 2023 1581
संजय मिश्रा/in24न्यूज़/मुंबई 
 
बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को धमकी देने का सिलसिला लगातार जारी है. उन्हें कुछ अरसे से जान से मारने की धमकी मिल रही है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के कंट्रोल रूम (Control Room) में फोन करके एक शख्स ने सलमान खान को जान से मारने की बात कही थी. इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने कथित शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार शख्स नाबालिग है, जिससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. फिलहाल मुंबई पुलिस का कहना है कि धमकी भरे कॉल (Threat Call) में कोई गंभीरता नहीं है. लेकिन नाबालिग शख्स ने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच हो रही है. 
   
        आपको बता दें कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल करने वाले शख्स ने कहा था कि आने वाली 30 तारीख को वह सलमान खान को जान से मार देगा. इस दौरान कथित शख्स ने अपना नाम रॉकी भाई बताया था. इसके साथ ही उसने कहा था कि वह राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला एक गौ-रक्षक है. फिलहाल कथित नाबालिग से पूछताछ की जा रही है.   

अन्य खबरे