नाबालिग से दुष्कर्म करनेवाला गिरफ़्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भले ही बलात्कार के खिलाफ अनेक क़ानून पहले से बने हुए हैं, बावजूद इसके कई घटनाएं देखकर लगता है कि कानून कस बिना डरे आज भी कुछ लोग बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आते. छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के थाना पखांजूर क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी रितेश विश्वास पिता रणेन्द्र विश्वास उम्र 19 वर्ष निवासी पीवी 39 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पखांजूर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने दिनांक 16 जनवरी 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी द्वारा बहला फुसला कर नवंबर 2020 से लगातार दुष्कर्म किया है जिससे कि पीडि़ता गर्भवती हो गई। रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 06/20धारा 376,376(3) भादवी धारा 4,6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पखांजूर पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.