Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म कर भागा आरोपी

27 Feb, 2020 859
संवाददाता/in24 न्यूज़.

पूरा देश निर्भया बलात्कार मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने का इंतज़ार कर रहा है, तो दूसरी तरफ लगातार बलात्कार की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. बता दें कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के नुजीविड में पिता के घर पहुंचने के इंतजार में सड़क पर खड़ी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने पिता के इंतजार में खड़ी बच्ची को पता बताने के बहाने साइकिल से सुनसान जगह ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक कृष्णा जिले के नुजीविड शहर के गांधीनगर का रहने वाला मिस्त्री सरिपल्ली शेषबाबू बुधवार रातसाढ़े नौ बजे तक अपने घर नहीं पहुंचा। उस वक्त शेषबाबू की बेटी (तीसरी कक्षा में पढ़ती है) उसके आने का इंतजार करते सड़क पर खड़ी थी। तभी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसे उसके पिता का पता बताने के बहाने अपनी साइकिल पर ले गया और ट्रिपल आईटी के निकट उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया। दर्द से परेशान बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी। रात में गश्त में तैनात नुजीविड के सीआई पी. रामचंद्र राव को किसी बच्ची की चीख सुनाई दी। इसपर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़ित बच्ची को अस्पताल भिजवा दिया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद बच्ची को विजयवाड़ा सरकारी अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अन्य खबरे