Breaking News

नाली के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

25 Feb, 2021 1495

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कई बार छोटे से विवाद के कारण बात जान लेने तक तक आ जाती है. बिहार में बाढ़ जिला के सकसोहरा थाने के कैमा गांव में बुधवार की देर रात नाली को लेकर उपजे विवाद में हथियारों से लैस पड़ोसियों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर हमला बोल दिया। वारदात में घर के कई लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी सेवानिवृत्त शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, पोता और नाती को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान रामपदारथ के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक का नाम रामपदारथ बताया जाता है। घटना का कारण दोनों पक्षों के बीच नाली विवाद बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर दिन में ही दोनों पक्षों के बीच बहस हुई थी। देर रात तक यह मामला खुनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना से गांव में दहशत और तनाव क़ायम है। घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल मामले की छानबीन करने कैमरा गांव पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है.

अन्य खबरे