Breaking News

गंगा-कावेरी एक्सप्रेस में लूट

03 Sep, 2018 1342
संवाददाता/in24 न्यूज़। यूपी में चित्रकूट जिले के पनहाई स्टेशन के पास रविवार देर रात चेन्नई से पटना जा रही गंगा-कावेरी एक्सप्रेस को अज्ञात बदमाशों ने रोककर लूट लिया। ट्रेन में सवार आधा दर्जन ड़कैतों ने ट्रेन की आधा दर्जन बोगियों में करीब पौने दो घंटे तक लूटपाट की। यही नहीं लूट का विरोध करने पर आधा दर्जन यात्रियों को चाकू मारकर लहूलुहान भी कर दिया। ट्रेन में लूटपाट करने के बाद बदमाश घनघोर जंगल की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी चित्रकूटधाम रेंज मनोज तिवारी, एसपी मनोज झा, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी , थानाप्रभारी केपी दुबे, आरपीएफ इंस्पेक्टर ओंकार त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डकैतों की तलाश में सर्च अॉपरेशन शुरू कर दिया है। घायल यात्री उसी ट्रेन से इलाहाबाद भेजे गए है।

अन्य खबरे