Breaking News

निर्भया के दोषियों को फांसी देने में पवन जल्लाद सबसे आगे

09 Jan, 2020 1016
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

निर्भया मामले में दोषियों को फांसी देने की चर्चा लगातार जारी है. अब तो यह चर्चा भी हो रही है कि पवन नामक जल्लाद दोषियों को फांसी पर लटकाएगा. 22 जनवरी को निर्भया के हत्यारों को फांसी पर लटकाया जाएगा. दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की तारीख नजदीक आते-आते तिहाड़ जेल में हलचल बढ़ती जा रही है. बुधवार को तिहाड़ जेल महानिदेशालय ने यूपी जेल महानिदेशालय को एक चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में यूपी जेल महानिदेशालय से निर्भया केस के दोषियों की फांसी देने के लिए प्रशिक्षित जल्लाद तलाशने का आग्रह किया गया है. यह एक गोपनीय पत्र है. इसमें तिहाड़ जेल प्रशासन ने मेरठ के 'पवन जल्लाद' की उपलब्धता के बारे में भी लिखा है. इससे माना जा रहा है कि तिहाड़ जेल प्रशासन भी पवन जल्लाद से ही निर्भया के दोषियों को फांसी दिलाना चाहता है. निर्भया के दोषियों को सजा-ए-मौत देने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने पहले भी यूपी जेल महानिदेशालय से संपर्क साधा था.

अन्य खबरे