Breaking News

एक और नेता ने छोड़ा उद्धव का साथ, विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे हुईं शिंदे की शिवेसना में शामिल

07 Jul, 2023 2357
संवाददाता/in24न्यूज 
 
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी को एक और झटका लगा है. पार्टी नेता और विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हो गई हैं. सीएम शिंदे ने भगवा शॉल उड़ाकर नीलम का पार्टी में स्वागत किया. इस दौरान उनके समर्थकों ने नीलम गोरे के समर्थन में 'नीलम ताई तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं..' के नारे लगाए. उद्धव ठाकरे के लिए नीलम का पार्टी छोड़ना बड़ा झटका माना जा रहा है. बीते समय में पार्टी के कई दिग्गज शिंदे सेना में शामिल हो चुके हैं. मनीषा कायंदे और विप्लव बजरिया के बाद नीलम गोरे शिवसेना (यूबीटी) की तीसरी एमएलसी हैं जो शिंदे गुट में शामिल हुई हैं. नीलम गोरे साल 2002 से लगातार विधान परिषद के लिए चुनी जा चुकी हैं और चार बार से लगातार विधान परिषद की सदस्य हैं.कुछ दिन पहले ही पूर्व विधायक शिशिर शिंदे ने भी एकनाथ शिंदे गुट का दामन थाम लिया था. 

अन्य खबरे