आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई ने अपने डीएसपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने अपने ही एक डीएसपी ब्रजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ब्रजेश के अलावा इस मामले में उनके माता-पिता को भी आरोपित किया गया है। सीबीआई की ओर से डीएसपी ब्रजेश कुमार, उनके पिता शिवयोगी सिंह और मां ललिता सिंह पर नामजद मामला दर्ज हुआ है। पिता शिव योगी सिंह पटना हाईकोर्टके रिटायर कर्मचारी हैं। जानकारी के मुताबिक शिवयोगी को सेवानिवृत्त होने के बाद 65 हजार रुपये पेंशन मिलती है। उनकी माता ललिता सिंह गृहिणी हैं। सीबीआई ने आरोपितों की आय और व्यय की गणना करने के बाद आरोप लगाया कि ब्रजेश कुमार और उनके माता पिता के पास आय के ज्ञात स्रोतों से 302 फीसदी ज्यादा यानी कि 1.94 करोड़ रुपये की सं शिकायत के मुताबिक सीबीआई को ब्रजेश कुमार के माता-पिता के नाम पर 9 महीने में बेंगलुरु के प्रेस्टीज रॉयल गार्डन में दो अपार्टमेंट खरीदे जाने के बारे में 2020 में सूचना मिली थी। साथ ही इसके लिए उनके पिता ने कोई ऋण या वित्तीय मदद नहीं ली थी। जिसकी वजह से वे संदेह के घेरे में आ गये। जब सीबीआई की ओर से पूरे मामले की जांच की गई तो पूरी मामले की तस्वीर शीशे की तरह स्पष्ट दिखाई दी। याद रहे बृजेश कुमार सीबीआई की बैंकिंग धोखाधड़ी और प्रतिभूति प्रकोष्ठ इकाई में तैनात थे। वहीं उनके पिता शिवयोगी सिंह पटना हाईकोट के सेवानिवृत कर्मचारी हैं। ब्रजेश कुमार 2017 में प्रमोशन पाकर डीएसपी के पद पर पदोन्नत होने वाले सीबीआई के उन 15 अफसरों में से एक हैं। जिनको 2019 में जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में सीबीआई इस पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल कर रही है ताकि भ्रष्टाचार का पूरा मामला उजागर हो सके।