Breaking News

निर्माणाधीन अपार्टमेंट का हिस्सा गिरने से दो की मौत

29 Sep, 2023 538

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीजीआई के सेक्टर-12 इलाके में गुरुवार देर रात निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उसकी चपेट में 5 झोपड़ियां आ गईं। इन झोपड़ियों में  मौजूद 14 मजदूर मलबे में दब गए। इस दौरान प्रतापगढ़ निवासी मुकादम (35) और उनकी दो माह बेटी आयशा की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अंतरिक्ष अबरिल ग्रीन नाम के एक अपार्टमेंट में निर्माण कार्य हो रहा है। उससे सटकर रोड के किनारे कई मजदूर पांच झोपड़ियां बनाकर परिवार के संग रह रहे थे। रात के करीब एक बजे के आसपास मलबे में दबे लोगों को निकाला जा सका। खबर के मुताबिक अपार्टमेंट में मल्टीलेवल पार्किंग का काम हो रहा था। इसको लेकर जेसीबी से मिट्टी की खुदाई हो रही थी। तभी ये हादसा हुआ। इस घटना से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ बचाव टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच हो रही है।

अन्य खबरे