Breaking News

पटना में साढ़ू की हत्या का आरोप साढ़ू पर लगा

06 Feb, 2021 1195

संवाददाता/in24 न्यूज़.
रिश्तेदार जब रिश्ते से तंग होता है तो उसे दुश्मनी में बदलते देर नहीं लगती. बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के मखनपुर ईदगाह की है। यहां 28 वर्षीय लाला गोप की गोली मारकर हत्‍या की गई है। गोली मारने का आरोप लाला गोप के साढ़ू पर ही लगाया गया है। मृतक समेत आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे मे थानाध्‍यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को किसी बात पर लाला गोप का उसके साढू से बकझक हुआ था। इस दौरान लाला ने उसे दो-चार थप्‍पड़ जड़ दिए थे। इससे वह काफी आक्रोशित था। इधर शनिवार को पीपल में जल चढ़ाने लाला गया था। इसी दौरान उसके सिर में गोली मार दी गई। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुट गई है.

अन्य खबरे