Breaking News

पति और प्रेमी ने मिलकर पत्नी पर फेंका तेजाब

03 Nov, 2022 529

संवाददाता/ in24 न्यूज़। 

महाराष्ट्र के पालघर जिले के अंतर्गत आने वाले नालासोपारा इलाके से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है. जहां के वाकंपाड़ा में रहने वाली 20 वर्षीय महिला के चेहरे पर उस समय तेजाब से हमला किया गया जब वह घर में सो रही थी. इस हमले में 20 वर्षीय करिश्मा अली बुरी तरह से झुलस गई है. जिसका इलाज नालासोपारा के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करिश्मा अली अपने घर में सो रही थी कि उसी दौरान उसके पति तौफीक अकबर अली इदरीसी और कामरान अंसारी ने मिलकर उस पर एसिड अटैक कर दिया। नालासोपारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. लेकिन दोनों आरोपी फरार हैं. कुछ महीने पहले ही करिश्मा का तौफीक इदरीसी के साथ प्रेम विवाह हुआ था. शादी के बाद करिश्मा और तौफीक के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा, जिसके बाद करिश्मा अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी कामरान अंसारी के साथ रहने लगी. लेकिन इधर कामरान के साथ भी करिश्मा का विवाद होने लगा. जिसके बाद करिश्मा ने कामरान अंसारी का भी साथ छोड़ दिया और वह किसी कमाल खान के साथ रहने लगी, इस बात से करिश्मा का पति तौफीक और उसके प्रेमी कामरान इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने आपस में योजना बनाई करिश्मा को सबक सिखाने की और इसी तर्ज पर जब करिश्मा गहरी नींद में सो रही थी तो दोनों ने मिलकर उस पर एसिड अटैक कर दिया। फिलहाल करिश्मा की स्थिति अस्पताल में नाजुक बनी हुई है वहीं पेल्हार पुलिस दोनों फरार आरोपियों की शिद्दत से तलाश कर रही है. 

अन्य खबरे