Breaking News

पति को वश में कराने के लिए पत्नी ने ज्योतिषी को दिए 59 लाख रुपए

15 Nov, 2022 729

संवाददाता/in24 न्यूज़।   
आर्थिक राजधानी मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक महिला ने अपने कारोबारी पति को वश में करने के लिए ज्योतिषि को 59 लाख रुपए  दिए. यह घटना मुंबई के पवई इलाके की है. पुलिस ने महिला के पूर्व प्रेमी परेश गड़ा और ज्योतिषि बादल शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और बेईमानी से पैसा ठगने का मामला दर्ज किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्योतिषि और महिला के पूर्व प्रेमी ने मिलकर कारोबारी की पत्नी से काला जादू के नाम पर पति को वश में करने का विश्वास देकर उससे 24 लाख रुपए कीमत का सोना और 35 लाख रुपए की नगदी ऐंठ ली।  

38 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वह ज्योतिषि बादल शर्मा से मिली थी. यह घटना 13 से 18 अक्टूबर के बीच की है पुलिस जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. महिला के पति ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसने कर्मचारियों को दिवाली पर सैलरी देने के लिए ये रूपए घर पर रखे थे। और जब सैलरी देने का समय आया तो अलमारी खोलकर देखा तो उसमें से 35 लाख रुपए गायब थे. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस काम में महिला के पूर्व प्रेमी परेश ने ज्योतिषि बादल की मदद की. 13 साल पहले जब कारोबारी को अपनी पत्नी के अफेयर का पता चला तो उसके बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगे थे. इससे परेशान होकर कारोबारी की पत्नी उसे अपने वश में करना चाहती थी. महिला ने पुलिस को बताया कि ज्योतिषि बादल ने उससे कहा था कि वह उसके पति को वश में करने के लिए काला जादू करेगा क्योंकि उसका पति सिर्फ अपने भाई और परिवार वालों का ही सुनता था. 

अन्य खबरे