Breaking News

ठंड से अभी नहीं राहत

05 Jan, 2021 1319

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ठंड ने देश के कई हिस्सों को कंपा कर रख दिया है. मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। देश में फिलहाल न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं 1 जनवरी को कुछ जगहों पर घने कोहरे की भी संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर के ईस्टर के प्रभाव की वजह से भारी बारिश होगी, वहीं 3 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय और इसके आसपास के मैदानी इलाकों के प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में अगले 24 घंटे में शीत लहर की स्थिति हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक नए साल के जश्न के लिए बाहर निकलने वालों को खास सावधानी बरतनी होगी। एक जनवरी को उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के बीच विजीविलटी भी 50 मीटर तक ही रहने की संभावना जाहिर की गई है।  दिल्ली में आज 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लोधी रोड राजधानी में सबसे ठंडा इलाका रहा, जबकि हरियाणा के हिसार में भी यहीं स्थिति है। आईएमडी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा है कि 3 से 5 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज या ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। यानी इस कंपकंपाती ठंड से जल्द राहत मिलने की संभावना का है.

अन्य खबरे