Breaking News

क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की प्लेन में चढ़ते समय तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

31 Jan, 2024 1237

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
टीम इंडिया के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की तबीयत खराब हो गई है। मयंक को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल सूरत की यात्रा के समय मयंक बीमार पड़ गए। खबर के मुताबिक, अगरतला एयरपोर्ट में प्लेन पर चढ़ते समय मयंक अग्रवाल के गले और मुंह में तकलीफ हुई, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती के लिए ले जाया गया। मैदान पर एक्शन की बात करें तो 32 साल के ओपनर मयंक अग्रवाल पिछले दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। फरवरी-मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद से ही उनकी वापसी नहीं हो पाई है। हालांकि मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में उनका बल्ला खूब चल रहा है। उम्मीद है कि मयंक स्वस्थ होते ही अपने लय में वापस आ जाएंगे। 

अन्य खबरे