Breaking News

परिवार के ही लोगों ने की बेटी की हत्या

01 Jul, 2020 818

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भी अपनी शानो शौकत के लिए लोग किसी भी हद से गुजरने से परहेज नहीं करते भले ही किसी की जान क्यों न चली जाए! इसी तर्ज़ पर एक परिवार के सदस्यों ने बेटी की हत्या कर दी। लोगों को गुमराह करने के लिए उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि परिवार के सदस्यों ने लड़की की हत्या कर की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि अनंतपुर जिला, हिंदुपुर मंडल के तुमुकुंटा चेक पोस्ट के निकट रहने वाली रामांजनम्मा की बेटी संध्या और हिंदुपुर के शेखर के बीच प्रेम संबंध बना। दोनों दो बार घर छोड़ कर भाग गए। इस संदर्भ में लड़की की मां ने पुलिस थाने में शिकायत की। हिंदुपुर की पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि घर से भागे दोनों हैदराबाद में हैं। पुलिस ने उन्हें घर वापस लाकर उनके माता-पिता को सौंपा। इस बीच लड़की की मां ने सोचा कि लड़की की हरकत से परिवार परेशान हो रहा है। भाई अशोक, बड़ी बहन नेत्रावती और उसका पति बालकृष्णा ने मिल कर बेटी की हत्या की योजना बनाई। लड़की की मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने शव राइकट्टी तालाब में फेंक दिया। उसके बाद मां ने अपनी बेटी लापता होने की शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामले का छानबीन कर लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझाई। यानी झूठी शान की बलि चढ़ गई एक खासी बेटी. 

अन्य खबरे