Breaking News

पागल बेटे ने की मां की हत्या

13 Jul, 2021 1113

संवाददाता/in24 न्यूज़।
एक पागल बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। यह मामला यूपी में प्रतापगढ़ के कंधई क्षेत्र का है, जहां में मामूली बात से नाराज मंदबुद्धि युवक ने अपनी मां की खुरपी घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मगरौरा गांव निवासी सूरज (22) ने धान की बेर उखाड़ते समय हुई कहासुनी के बाद सोमवार देर रात अपनी मां राजकुमारी (48) के सिर में खुरपी से प्रहार कर दिया। अधिक रक्तश्राव होने की वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि सूरज मंंदबुद्धि हैऔर उसे हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरे