पालघर के बाद अब पंजाब में संत पर हमला
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के पालघर मेंमाऊब लिंचिंग के दौरान दो संत और उनके ड्राइवर की हत्या के बाद अब खबर पंजाब से है कि होशियारपुर में एक और संत पर हमला किया गया है. संत पुष्पिंदर महाराज पर हमला बीते 23 अप्रैल को हुआ था। चोरी के मकसद से यह हमला किया गया था। इस बात की जानकारी खुद संत पुष्पेंद्र सिंह महाराज ने दी है। संत ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हमलावरों के पास कोई धारदार हथियार नहीं था। मुझे नहीं लगता कि उनका मकसद मुझे मारना था। वे वहीं के नशेड़ी थे जो सिर्फ पैसा लूटना चाहते थे। उन्होंने मेरे पैसे छीन लिए और चले गए। इस घटना का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, होशियारपुर के स्वामी पुष्पेंद्र जी महाराज अपने आश्रम में आराम कर रहे थे। तभी 2 लोगों ने दीवार फांद कर आश्रम में प्रवेश कर स्वामी जी पर हमला कर दिया। महाराज ने पुलिस को बताया कि उन अज्ञात व्यक्तियों नें उनके हाथ पांव बांध दिए और लुटेरे आश्रम से 50 हजार रुपए और कुछ अन्य समान लेकर फरार हो गये।बाद में, स्थानीय संजीव तलवाड़ द्वारा स्वामीजी को अस्पताल ले जाया गया। अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है, पुलिस के अनुसार, पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे। पंजाब में एक संत दंडी स्वामी पुष्पेन्द्र महाराज पर हुए हमले पर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने एतराज जताया है। विहिप महामंत्री ने पंजाब के होशियारपुर में संत पुष्पेंद्र महाराज पर हुए जानलेवा हमले की घोर निंदा करते हुए मांग की है कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम दंड सुनिश्चित किया जाए।