पालघर संत हत्याकांड के बाद 35 पुलिसकर्मियों का तबादला
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पालघर में मॉब लिंचिंग में दो संतों और उनके ड्राइवर की मौत के बाद पूरे देश में इसके खिलाफ आवाज़ उठी थी. अब वहां कार्यरत 35 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है. मंगलवार को पालघर के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने तिहरे हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले कासा पुलिस स्टेशन के 35 पुलिसकर्मियों का एक साथ तबादला कर दिया है। जिनमें हवलदार, पुलिस नाइक और एएसआई आदि पुलिस कर्मियों का समावेश है। तबादला किये गए पुलिस कर्मियों को जिले के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में भेजा गया है। बता दें कि पिछले दिनों उक्त पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दो साधुओं और एक ड्राइवर की चोर समझकर ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में 101 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। वही 9 नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इस मामले से जुड़े 2 पुलिस अधिकारियों को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। फिलहाल, मामले की जांच सीआईडी कर रही है।