Breaking News

पुणे की भीमा नदी से निकाले गए सात शव

25 Jan, 2023 641

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के पुणे पुलिस (Pune police ) ने एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुलासे के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में भीमा नदी (Bhima River) से निकाले गए सात शव 'सामूहिक हत्या' के जघन्य मामले के शिकार हो सकते हैं। इस मामले में बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक हत्याओं के पीछे का कारण एक वरिष्ठ नागरिक दंपति, उनकी बेटी, दामाद और तीन पोते-पोतियों को कुछ अंधविश्वासों से उत्पन्न पारिवारिक कलह माना जा रहा है। पुणे पुलिस ने 18 से 23 जनवरी के दौरान छह दिनों तक भीमा नदी के यवत गांव के आसपास के विभिन्न स्थानों से शवों को बरामद किया। वो बीड के मजदूर हो सकते हैं जो अहमदनगर जिले से सटे परनेर के एक गांव में बस गए थे। मृतकों में मोहन उत्तम पवार, उनकी पत्नी संगीता पवार, बेटी रानी श्याम फुलवारे, उनके पति श्याम फुलवारे और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। 18 जनवरी को स्थानीय लोगों द्वारा पहले एक महिला का शव देखा गया था। मोटरबोट और गोताखोरों के साथ नदी में कई सौ मीटर की खोज के बाद, शेष शवों को अगले छह दिनों में बाहर लाया गया। इस करवाई को बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। 

अन्य खबरे