Breaking News

पुलिसिया झड़प में हेड कांस्टेबल की मौत

12 Aug, 2021 661

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आपसी झड़प की वजह से जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस लाइन के अंदर एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार देर शाम कठुआ जिले में डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइन (डीपीएल) के अंदर ड्यूटी से लौटने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों की आपस में झड़प हो गई। झड़प के दौरान एक कांस्टेबल ने गोली चला दी, जिसमें हेड कांस्टेबल मुहम्मद यूनुस की मौत हो गई। सूत्रों ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। झड़प के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है ताकि असलियत सामने आ सके। 

अन्य खबरे