Breaking News

पुलिस ने पकड़ा 12 लाख का प्रतिबंधित गुटखा

01 Apr, 2021 1539

संवाददाता/in24 न्यूज़.
गुटखा भले ही प्रतिबंधित है, मगर आज भी इसकी खरीद बिक्री की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस के अंतर्गत कार्यरत सामाजिक सुरक्षा विभाग ने दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है जो मुंबई से हडपसर प्रतिबंधित गुटखा ले जा रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप ट्रक की तलाशी ली। उसमें 12 लाख 30 हजार रुपये का गुटखा मिला। ट्रक समेत गुटखा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों की पहचान भिवंडी निवासी करम होशियत अली शेख (29) के और उसके एक साथी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पिंपरी-चिंचवड़ सामाजिक सुरक्षा विभाग को सूचना मिली कि एक प्रतिबंधित गुटखा एक पिकअप में मुंबई से हडपसर लाया जाएगा। उसी हिसाब से पुलिस ने पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमाटणे फाटा सबवे के पास एक जाल बिछाया और एक पिकअप (एमएच 47/एएस 1481) को जब्त कर लिया। पिकअप की तलाशी में 12 लाख 30 हजार 560 रुपये मूल्य का गुटखा बरामद हुआ। पुलिस ने 20 लाख 54 हजार 360 रुपए का गुटखा, नकदी, मोबाइल फोन और पिकअप जब्त किया। इस संबंध में शिरगांव चौकी पर मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि पुलिस की वज़रों से बचाकर आज भी छोटे-मोटे दुकानदारों के पास से गुटखा मिल जाता है।

अन्य खबरे