पूरे परिवार की आत्महत्या के बाद कुएं से निकाली गई नौ लाश
संवाददाता/in24 न्यूज़.
वरंगल रूरल जिले में एक ही परिवार द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद कुएं से अबतक नौ लाशें निकाली जा चुकी हैं. बता दें कि जिले के गीसुगोंडा मंडल के गोर्टेकुंटा इंडस्ट्रीयल एरिया में निर्मित एक कुएं में प्रवासी मजदूर परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने गुरुवार को कुएं में से चार शव बरामद किये थे। इसी दौरान चार और लोग लापता होने की खबर आई। इसी क्रम में शुक्रवार को कुएं में एक के बाद एक पांच और शव उसी कुएं में पाये गये। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कुएं में और शव होने का संदेह व्यक्त किया है। अधिकारियों ने पानी को पंप के जरिए कुएं में से पानी निकालना शुरू किया है। दूसरी ओर वरंगल पुलिस आयुक्त रवींदर ने कुएं के दौरा किया और स्थिति का मुहावजा किया।रोजीरोटी की तलाश में वरंगल के सीमावर्ती गांव गोर्रेकुंटा में बिहार से पहुंचे प्रवासी मजदूर स्थानीय एक कंपनी में काम करते हुए अपना गुजारा कर रहे थे। लॉकडाउन के कारण आर्थिक समस्या पैदा होने और गृहराज्य बिहार जाने की संभावना नहीं होने के कारण ही पूरे परिवार ने इस तरह आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान मसूद, निशा, बुशाराकातून, बेबी, शकील, शाबाज आलम और सोहेल के रूप में की गई। दो अन्य के नामों की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया कुएं में और शव हो सकते है। पुलिस इस घटना को आत्महत्या या हत्या की या अन्य कारणों की पहलुओं पर जांच कर रही है।