Breaking News

शोपियां में एक आतंकी ढेर

20 Oct, 2020 702
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकियों के खिलाफ लगातार सुरक्षा बलों के जवान डटकर उन्हें सबक सिखाने की मुहीम में जुटे हुए हैं. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक बार फिर से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें सुरक्षा बलों ने एक आतंकियों को मार गिराया. हालांकि फिलहाल गोलीबारी बंद है लेकिन आतंकियों की खोज के सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. ऐसा माना जा रहा है कि अभी भी इस इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं. बता दें कि ये एनकाउंटर कल शाम यानी सोमवार शाम को शुरु हुआ था. सुरक्षा बलों को सोमवार को शोपियां जिले के मेल्होरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. उसके बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां के जेनापोरा के मेल्हुरा में तलाशी अभियान शुरु किया. इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाना शुरु कर दी और भागने की कोशिश करने लगे. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों पर गोलियां बरसाना शुरु कर दी. जिसमें एक आतंकी धराशाई हो गया. वहीं दूसरी ओर आनंतनाग में पहले से घात लगाए आतंकियों ने ड्यूटी से लौट रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. जिससे वह मौके पर ही शहीद हो गए.इससे पहले शनिवार को भी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी. जिसमें सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया था. मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल भी बरामद हुई है. शनिवार को खुफिया एजेंसी को अनंतनाग जिले के लारनु इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु किया. इसी दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करना शुरु कर दी. सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन आतंकी लगातार गोलीबारी करते रहे. आखिर में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और आतंकियों पर गोलियां बरसाना शुरु कर दी. जिसमें एक आतंकी मारा गया. बता दें कि सुरक्षा बल के जवानों ने लगातार आतंकियों को टक्कर देने का काम जारी रखा है.

अन्य खबरे