गावस्कर का 71 वां जन्मदिन आज
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर क्रिकेटर सुनील गावस्कर आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को उनके प्रशंसक लगातार बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आईसीसी ने गावस्कर को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि दस हज़ार टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज। तीन बार टेस्ट क्रिकेट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज। 2005 तक टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड रखने वाले। टेस्ट में सौ कैच लपकने वाले पहले भारतीय छेत्ररक्षक। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। दूसरी तरफ बीसीसीआई ने भी गावस्कर को ट्वीट करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बीसीसीआई ने लिखा कि विश्व कप विजेता। टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज। डेब्यू टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन -774। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को जन्मदिन की बधाई। बता दें की सुनील गावस्कर क्रिकेट के प्रति कितना लगाव रखते हैं यह इसी से समझा जा सकता है कि मौका मिलते ही पूरी सक्रियता से अपने काम को अंजाम देते हैं.