Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू ने लगाई महिला आरक्षण बिल पर मुहर

30 Sep, 2023 604

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल अब कानून बन गया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस बिल को हरी झंडी मिल गई, जिसके बाद भारत सरकार ने एक गजट अधिसूचना जारी की है। इस बिल के कानून की शक्ल लेने की वजह से विधानसभा और लोकसभा चुनावों में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल को नारी शक्ति वंदन बिल नाम दिया है। हालांकि बिल के कानून बनने के बाद भी यह तुरंत लागू नहीं हो सकेगा। दरअसल, इसके लिए पहले जनगणना और परिसीमन करवाया जाएगा। कोरोना काल होने की वजह से साल 2021 में तय जनगणना अब तक नहीं हो सकी है। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद इसे करवाने की तैयारी है। वहीं, जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन होगा, जोकि साल 2026 के बाद ही होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि अभी महिला आरक्षण बिल को लागू होने में थोड़ा और वक्त जरूर लग सकता है। बता दें कि संसद के विशेष सत्र में लोकसभा और राज्यसभा से महिला आरक्षण बिल पारित हो चुका है।

अन्य खबरे