Breaking News

पूर्व जज ने पत्नी के साथ आत्महत्या की

06 Oct, 2018 1539

संवाददाता/in24 न्यूज़.

आंध्र प्रदेश के रिटायर जज  न्यायाधीश पी सुधाकर और उनकी पत्नी वारालक्ष्मी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में तिरुपति और रेनिगुंटा के बीच एक ट्रेन की आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुधाकर के एक कथित नोट ने दावा किया कि उन्होंने अपनी बीमारी के कारण आत्महत्या करने का फैसला लिया था.

सुधाकर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत होने से पहले तिरुपति में एक पूर्व अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक न्यायाधीश थे. रेलवे पुलिस के उप अधीक्षक रमेश बाबू ने कहा कि 56 वर्षीय वारालक्ष्मी ने उसी जगह आत्महत्या कर ली जब उन्हें बताया गया था कि उनके 62 वर्षीय पति ने खुद का जीवन समाप्त कर दिया है.

अन्य खबरे