Breaking News

प्याज की चोरी से किसानों में दहशत !

28 Nov, 2019 974

संवाददाता/in24 न्यूज़.  पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में प्याज की चोरी से किसानों में दहशत निर्माण है अज्ञात चोरों ने एक दुकान से करीब 50,000 रुपए कीमत की प्याज की खेप पर ही अपना हाथ साफ कर दिया. इसके साथ ही कुछ अदरक और बड़ी मात्रा में लहसून भी चुरा लिये. हैरत की बात यह है कि चोरों ने दुकान के कॅश काउंटर में मौजूद पैसों को छुआ तक नहीं. दुकान के मालिक के मुताबिक, उन लोगों ने कैश बॉक्स में से एक पैसा भी नहीं लिया. प्याज की कीमतें इन दिनों 100 रुपये किलो तक पहुंच गयी है जिससे कथित दुकानदार ने दुकान में ये सब जमा कर लिया था ताकि बाद में प्रॉफिट मिल सके लेकिन तड़के हुई इस चोरी ने उनके होश उड़ा दिये.स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर प्याज की खेप चुरा ली, जिनकी इन दिनों बाजार में भारी मांग है. गौरतलब है कि खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 100 रुपये प्रति किलो है जबकि अदरक 120 रुपये प्रति किलो और लहसुन की कीमत 200 रुपये किलो तक पहुंच गई है ऐसे में प्याज चोरी की वारदात ने न सिर्फ दुकानदारों बल्कि किसानों में भी दहशत नर्माण कर दी है कि यदि किसी के पास प्याज का स्टॉक पड़ा है उस पर चोरो की निगाहें न पड़ जाए. 

अन्य खबरे