फतेहपुर में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश भर में महिला सुरक्षा पर जितनी भी बात होती है उससे एक जागरुकता फैलने की बात समझ में आती है. मगर आज भी कई लोगों की मानसिकता इतनी गन्दी है कि वे नाबालिग बच्चियों तक को नहीं छोड़ते और उसके साथ दुष्कर्म करने से बाज नहीं आते. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक रेप के मामले सामने आ रहे हैं. पहले उन्नाव फिर उसके बाद एक बार उन्नाव और अब फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शुक्रवार को एक 9 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. जहां अपने ननिहाल में रह रही एक नौ साल की बच्ची के साथ उसी गांव में रह रहे एक युवक ने रेप किया. बच्ची को फिलहाल गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपी बच्ची को गांव के किनारे ही छोड़कर भाग गया था. जहानाबाद के एक गांव के रहने वाले दम्पति बच्ची को रिश्तदारों (ननिहाल) के यहां छोड़ कर परदेश में रहते हैं. घटना के बाद पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी युवक ने बच्ची की हत्या के इरादे से उसका गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया है. मामला सामने आने के बाद से ही इलाके में गम का माहौल है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ एफआरआई दर्ज कर ली है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.जाफरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित बच्ची का पिता गांव से बाहर रहकर नौकरी किया करता है और पीड़ित बच्ची अपने ननिहाल में रहकर कक्षा पांच की पढ़ाई कर रही है. पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. मामले के आरोपी को कड़ी सजा मिल सके इसके लिए पुलिस पूरा प्रयास करेगी.