Breaking News

फिल्म अभिनेत्री ने कोर्ट में किया सरेंडर, सशर्त मिली जमानत

17 Jun, 2023 731

संजय मिश्रा/in24न्यूज़/मुंबई     

बॉलीवुड फिल्म अदाकारा अमीषा पटेल ने धोखाधड़ी के एक मामले में शनिवार को रांची की सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जिसके बाद न्यायपालिका ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी. दरअसल अभिनेत्री अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया गया था. उनपर पैसे लेकर म्यूजिक एल्बम नहीं बनाने का आरोप है. इसके अलावा, उन पर धोखाधड़ी और धमकाने का भी आरोप लगाया गया है. इसी मामले में पिछले दिनों रांची सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री को कोर्ट में हाजिर होने को कहा था लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुई, जिसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया. कोर्ट में पेश होने के बाद अमीषा पटेल को 21 जून तक सशर्त जमानत दे दी गई. अब 21 जून को इस मामले में अगली सुनवाई होगी. कोर्ट ने इस दिन अमीषा पटेल को भी उपस्थित रहने का आदेश दिया है. आपको बता दें कि अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने यह केस 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में की थी. आरोप यह है कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये ले लिए, लेकिन इसके बाद उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया. अमीषा पटेल पर फिल्म 'देस मैजिक' बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप है. एमओयू के अनुसार, जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई, तो अजय ने पैसे की मांग की. आरोप है कि अमिषा की ओर से टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में अजय सिंह को ढाई करोड़ और 50 लाख रुपए के दो चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए. इसके बाद अजय सिंह ने अभिनेत्री पर मुकदमा कर दिया. और तब से लेकर यह मुकदमा कोर्ट में चल रहा है, जिसमें अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर की मुश्किलें कभी भी बढ़ सकती हैं.    

अन्य खबरे