Breaking News

बंदूक की नोक पर बेटे ने मां से मांगे एक लाख रुपए, पहुंचा हवालात

25 Jul, 2023 1428
संवाददाता/in24न्यूज
 

हरियाणा में पलवल के चिल्ली गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां एक बेटे को अपनी विधवा मां पर पिस्टल तानकर ₹1 लाख की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो बेटे ने जान से मारने की धमकी दी. उसके पास से पुलिस को एक देशी पिस्तौल बरामद की गई है. फिलहाल उटावड़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है. पीड़ित महिला असरी की शिकायत के अनुसार, उसके बेटे मुस्तखिम ने रविवार शाम करीब छह बजे एक लाख रुपये की मांग की और जब उसने बेटे को बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो उसने बंदूक तानकर उसे जान से मारने की धमकी दे दी. महिला के मुताबिक इस दौरान बेटे के दूसरे हाथ में चाकू था. हालांकि बाद में, उसने शोर मचाने पर आस-पास के लोग उसे बचाने आ गए. लोगों को आता देख बेटा मौके से फरार हो गया. इसके बाद मां की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ रविवार को उटावड पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 384/511 (जबरन वसूली) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई. पुलिस ने कहा कि बाद में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया.

अन्य खबरे