Breaking News

बहू ने सास पर लगाया पोते की हत्या का आरोप

25 Nov, 2023 569

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक बुजुर्ग महिला पर कर्नाटक के गडग जिले में अपने नौ महीने के पोते की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। मृतक आद्विक की मां नागरत्ना ने गजेंद्रगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी सास सरोजा ने बच्चे की हत्या कर दी है। शिकायत में नागरत्ना ने कहा कि डिलीवरी के पांच महीने बाद वह अपने ससुराल लौट आई थी। लेकिन उनकी सास सरोजा ने इतनी कम उम्र में मातृत्व अपनाने पर नाराजगी व्यक्त की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, महिला यहीं नहीं रुकी और उसने शिशु को सुपारी और पत्ते निगलवा दिए जिससे उसकी मौत हो गई। 22 नवंबर को बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। उसकी शिकायत के आधार पर 24 नवंबर को शव को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बीच, आरोपी दादी ने अपनी बहू के आरोपों का खंडन किया है और खुद को निर्दोष बताया है। पूरे मामले में जांच में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे