Breaking News

बेरहमी से युवक की हत्या के बाद शव को किसान आंदोलन के मंच के पास लटकाया

15 Oct, 2021 710

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को किसान आंदोलन स्थल कुंडली में  सिंधु बॉर्डर पर गुरूवार की लटका दिया गया।  उससे पहले शव को 100 मीटर तक घसीटा गया, एक हाथ काट दिया और शव को किसान आंदोलन मंच के सामने लटका दिया गया। युवक पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप है। हालांकि, इसे किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश भी कहा जा रहा है। फिलहाल कुंडली किसान आंदोलन स्थल से जो बातें सामने आ रही हैं, उसमें युवक की हत्या निहंगों द्वारा करने की जानकारी दी जा रही है। व्यक्ति का दाहिना हाथ बाजू से काटकर शव के साथ ही बांधा गया है। व्यक्ति के दोनों हाथों को बैरिकेड से रस्सी से बांधकर लटकाया गया है। आरोप है कि धरना स्थल पर ही कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर हंगामा किया जा रहा है। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। लोगों ने शव को देखकर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुंडली बॉर्डर पर हत्या की सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर निहंगों ने हंगामा कर दिया। शव को उतारने नहीं दिया जा रहा है। बाद में किसान नेताओं ने शव को उतरवाया। शव को सामान्य अस्पताल में भेजा गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। व्यक्ति का शव अर्धनग्न लटका हुआ है। वह केवल सफेद पायजामा पहने था। बता दें कि किसान बिल को लेकर किसान आंदोलन जारी है।

अन्य खबरे