Breaking News

ब्वॉय फ्रेंड के सामने गर्ल फ्रेंड का गैंग रेप

19 Sep, 2018 1270
संवाददाता/in24 न्यूज़। हरियाणा के रेवाड़ी में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद ताजा मामले में दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक लड़की मंगलवार रात सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई है। हरियाणा में पिछले एक सप्ताह के भीतर दुष्कर्म चार बड़ी घटनाओं ने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात एक 20 वर्षीय लड़की के साथ चार युवकों ने उसके प्रेमी के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया। बल्लभगढ़ पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात को लड़की अपने ब्वाॅय फ्रेंड के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर-3 से गुरुग्राम नहर के साथ वाली सड़क के रास्ते आइएमटी की तरफ जा रही थी। हालांकि, यह सड़क रात में सुनसान रहती है। लड़की की शिकायत के मुताबिक, आइएमटी के नजदीक खड़े चार युवकों ने उनकी मोटर साइकिल रोक ली और उनमें से तीन लड़कों ने ब्वाय फ्रेंड को बंधक बना लिया और चौथे युवक ने लड़की को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद फिर बारी-बारी से तीन अन्य युवकों ने भी दुष्कर्म किया।

अन्य खबरे