Breaking News

भतीजी ने चाचा के ख़िलाफ़ अपहरण और धमकी की शिकायत दर्ज करवाई

15 Jul, 2022 581

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

चाचा और भतीजी का रिश्ता पिता और बेटी की तरह होता है, मगर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है. एक आर्किटेक्ट की बेटी ने थाने में अपने चाचा के खिलाफ अपहरण करने की धमकी देने की शिकायत की है और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। आर्किटेक्ट श्याम शुक्ला की बेटी स्तुति दिल्ली में कानून की पढ़ाई कर रही है। तारबाहर थाने में लिखित शिकायत कर उन्होंने अपने चाचा घनश्याम शुक्ला पर अपहरण करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार चाचा ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसी को इस घटना की जानकारी दी तो उसे इसका अंजाम भुगतना होगा। वह किसी भी मामले में परिवार को फंसा देगा। छात्रा ने शिकायत में कहा कि इससे वह डरी हुई है, साथ ही पूरा परिवार सदमे में है। छात्रा ने पुलिस से अपना तथा अपने परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। तारबाहर पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि अबतक इस मामले में चाचा की गिरफ़्तारी नहीं हुई है.

अन्य खबरे