महंगी कार चुराने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार
10 Dec, 2021
681
संवाददाता/in24 news
नवी मुंबई (navi mumbai) की क्राइम ब्रांच ने 3 शातिर कार चोरों को गिरफ्तार किया है. ये चोर महंगी गाड़ियों को चुरा कर उसे औने पौने दामों पर दूसरों को बेच दिया करते थे. इनकी कार चुराने की जो मोडस ऑपरेंडी थी, उसे देख कर पुलिस भी हैरान रह गयी. बताया जाता है कि ये तीनों आरोपी बेहद ही शातिर किस्म के चोर हैं, इन्हे पलक झपकते ही किसी भी तरह की कार चुराने में महारत हासिल है. इनकी निगाहें अक्सर उन्ही कारों पर गड़ी रहती है, जो बेशकीमती हुआ करती हैं. ये लोग कार को चुरा कर उसे किसी अलग-अलग इलाकों में बेचा करते थे, लेकिन अब ये तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं, जहां इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है कि इनके तार किसी अंतर्राज्यीय कार चोर गिरोह से नहीं जुड़े हैं.
नवी मुम्बई पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार सिंह की यदि माने तो इन कार चोरों की ये मोडस ऑपरेंडी है कि ये दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के चेसिस और इंजिन नंबर चुराई गयी गाड़ियों पर डालकर उसे मोडिफाई कर देते और फिर दूरदराज के इलाकों में इसे बेच देते हैं. किसी भी गाड़ी के नकली दस्तावेज तैयार करने में भी ये शातिर कार चोर माहिर हैं।
नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार सिंह ने ये भी कहा कि कार चोरी के एक मामले में जब इस गैंग के एक साथी को पकड़ा गया, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. इस आरोपी के पास से एक इको कार और एक इनोवा कार बरामद हुई है. इस मामले में पुलिस ने कुल 3 आरोपियों को पकड़ा है. जिनके पास से अब तक कुल 9 गाड़ियां बरामद की गयी है, जिसकी कीमत करोड़ो रूपये है। अब पुलिस इन सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.