महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों रुपए ठगने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज पूरी दुनिया सोशल मीडिया के इर्द-गिर्द घूम रही है और ऐसे में यदि बात करें साइबर क्राइम की तो वह भी हद्द से ज़्यादा बढ़ गया है। देशभर में सोशल मीडिया फेसबुक की साइट पर महिलाओं से दोस्ती कर अपने प्रेमजाल में फंसाकर लाखों रुपए ठगने वाला नाइजीरियन ठग बेहद शातिर है। वह सिर्फ हाई प्रोफाइल और रईस घरेलू महिलाओं का स्टेटस देखकर ही फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती करता था। रोज उनसे करीब 3-4 घंटे तक फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप पर बातें करता था, जिससे घरेलू अमीर महिलाएं आसानी से उसके चंगुल में फंस जाती थीं। वाट्सएप वीडियो कॉलिंग पर भी घंटों महिलाओं से बात करता रहता था। उसके फेसबुक अकाउंट की फ्रेंड लिस्ट में करीब 52 महिलाएं ऐसी हैं, जिनसे नाइजीरियन ठग की मैसेंजर पर बात होती थी। इनमें छत्तीसगढ़ के कई रसूखदार परिवारों की महिलाएं भी शामिल हैं। ऐसी महिलाओं से भी नाइजीरियन रोज घंटों बातें करता था। इसकी डिटेल पुलिस को मिली है। हालांकि उसके फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट की और डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस ने नाइजीरिया दूतावास को पत्र लिखकर नाइजीरियन ठग का ब्योरा भेजा है। दिल्ली से पकड़ा गया नाइजीरियन ठग पहली बार 8 साल पहले स्टूडेंट्स वीजा पर भारत आया था और दिल्ली में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा था। इस दौरान वह नाइजीरियन साइबर ठगों के संपर्क में आया और सोशल मीडिया फेसबुक पर दोस्ती कर अमीर महिलाओं से ठगी करने लगा। नाइजीरियन इस बार भी साल भर पहले वीजा लेकर भारत आया था। उसका वीजा दिसंबर 2021 तक वैध है। गौरतलब है, नाइजीरिया निवास आउत्तरा को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वह बिंदापुर एक्सटेंशन थाना डाबरी द्वारिका नई दिल्ली में किराए के मकान रह रहा था। उसके पास से 23 मोबाइल, पांच लैपटॉप, एक एटीएम कार्ड और एक पासपोर्ट बरामद किया गया। वह देशभर में महिलाओं से फेसबुक पर दोस्ती कर उनसे ठगी करता था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल दाखिल कर दिया। पुलिस के मुताबिक नाइजीरियन ठगी के केस में सिर्फ एक सिम और मोबाइल उपयोग करता था। वर्तमान में उसके फेसबुक अकाउंट में जिन 52 अमीर महिलाओं की चैटिंग का ब्योरा मिला है, उनमें 25-26 महिलाओं से नाइजीरियन पैसे ठग चुका है। किसी से एक लाख तो किसी से 3 लाख रुपए ले चुका है। वहीं कई महिलाओं को उसने गिफ्ट भेजने की पेशकश भी की है। इनमें छत्तीसगढ़ की कई अमीर घरेलू महिलाएं शामिल हैं। नाइजीरियन ठग वीजा लेकर दिल्ली आया था। दिसंबर 2021 तक वीजा वैध है। नाइजीरिया दूतावास को पत्र लिखकर उसके संबंध में जानकारी भेजी गई है।