Breaking News

महिला का अश्लील वीडियो बनानेवाला दुष्कर्मी फेरीवाला गिरफ्तार

22 May, 2022 658

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दुष्कर्म के प्रति लगातार विकृत मानसिकता के लोगों में ख़ौफ़ खत्म होता दिख रहा है। सरगुजा जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी को यूपी से गिरफ़्तार किया है। आरोपी शहर में फेरी का काम करता था। इस दौरान महिला का दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया था, आरोपी इस वीडियो का वारयल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में इंटिरियर डिजाइनर के साथ गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है।  पुलिस के मुताबिक अपर्णा विश्वास इंटिरियर डिजाईनर है, कॉलोनी का मेंटेनेस लेने के लिये कॉलोनी के सदस्य प्रार्थियां मकान के पास आये थे। वहीं मेंटेनेस का हिसाब मांगने पर कॉलोनी में रहने वाले कुमार अमित ने जबरन गाली-गलौज किया। इतना ही नहीं आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां देकर सायकल से जान से मारने की कोशिश की, साथ ही उनके पति राज कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी कुमार अमित के खिलाफ केस दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे