Breaking News

महिला ने कुएं में कूदकर जान दी

01 Jun, 2020 903

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. जब तक ग्रामीण उसे बाहर निकालते तब तक उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी सीता देवी (50) पत्नी कन्हैया लाल शर्मा ने आज पारिवारिक कलह से उब कर गांव स्थित एक कुएं में गुस्से में आकर छलांग लगा दिया। घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतका के पति ने बताया कि छोटी-मोटी बातों को लेकर आपस में बहस मात्र हुई थी। फिर वह काम करने लगी तभी अचानक कुए के पास लोगों का शोरगुल सुनकर वहां गये तो देख वह कुएं में कूद गई. थानाध्यक्ष पंधारी सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर गयी और शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुरूप जांच की जाएगी।

अन्य खबरे