Breaking News

महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या

18 Apr, 2020 826

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस के जानलेवा हमले और लॉकडाउन के बीच हैदराबाद से एक बुरी खबर है. यहां एक अज्ञात महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. महिला का शव हाल ही में घटित दिशा की घटना के पास ही पाया गया। इसके चलते इलाके में सनसनी फैल चुकी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को सुबह केशमपेट रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला का शव पाया गया। महिला के बदन पर जख्मों के निशान थे. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि बलात्कार के बाद महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि महिला की हत्या एक मिस्ट्री है। इस घटना की जांच शादनगर और रेलवे पुलिस मिलकर कर रही है। हाल ही में इस हत्या के पास ही दिशा की घटना हुई है। इसके बाद दिशा मामले के चारों आरोपियों की एनकाउंटर में मारे गए थे।

अन्य खबरे