मां ने दी शराबी बेटे की हत्या की सुपारी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक मां अपनी औलाद के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहती है. मगर जब मां की नज़र में औलाद निकम्मी हो जाए तब भी वह उसका सामना करने से पीछे नहीं हटती. इसी कड़ी में एक मां ने अपने शराबी बेटे से परेशान होकर उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया और उसकी हत्या के लिए सुपारी दे दी. तेलंगाना के विकराबाद जिले में पुलिस ने एक महिला को अपने बेटे की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने अपने ही बेटे की हत्या की सुपारी दी थी। मामले में पुलिस लड़के की मां, चाचा सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मृतक 17 साल का लड़का शिव प्रसाद शराब का आदी था और अपनी मां को कई दिनों से परेशान कर रहा था। बेटे से परेशान होकर मां ने उसे मारने की साजिश रची थी। मां ने 1 लाख रुपये में अपने भाई को बेटे की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने बताया कि एक हफ्ते पहले, शिव प्रसाद नाम का एक 17 वर्षीय लड़का लापता हो गया था। मामले में पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसके बाद पुलिस को लड़के का शव एक कुएं में मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि गला दबाकर लड़के की हत्या की गई। जांच में पता चला कि मृतक लड़के के गले में उसके मामा ने एक तौलिया बांध दिया था, जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी मामा ने मृतक के शव को एक कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने लड़के की मां, उसके चाचा और चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच करने में जुट गई है। यानी शराब की बुरी लत ने एक बेटे को परिवार से हमेशा के लिए दूर कर दिया.