Breaking News

230 पाकिस्‍तानी आतंकी भारत में घुसपैठ की कर रहे कोशिश :  डोभाल

07 Sep, 2019 1211

संवाददाता/in24 न्यूज़।
पाकिस्तान कब क्या कर बैठे कुछ कहा नहीं जा सकता! भारत के सामने उसकी कोई हैसियत नहीं है, बावजूद इसके अजित डोभाल का दावा है कि 230 पाकिस्तान के आतंकवादी भारत में घुसपैठ की कोशिश में लगे हैं. गौरतलब है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में समस्या पैदा करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि 230 पाकिस्तानी आतंकियों की निशानदेही हुई है. इनमें से कुछ आतंकी भाग गए हैं जबकि कुछ को मार गिराया गया है. डोभाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अब पाबंदिया काफी हटाई जा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर के 92 प्रतिशत इलाकों से प्रतिबंध मुक्त हो गए हैं. वही नेताओं की नजरबंदी पर उन्होंने कहा कि वे एहतियातन नजरबंद किए गए हैं. डोभाल ने कहा कि अगर नेता सभा करते हैं तो कानून और व्यवस्था बनाए रखने में समस्या हो सकती है और आतंकी इस स्थिति का इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि देश की सरकार पाकिस्तानी आतंकियां से कश्मीर के वासियों के जीवन की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है. पाकिस्तान सिर्फ आतंक कर रहा है. सीमा के पास 20 किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तानी संचार टॉवर हैं. वहां से वे संदेश भेजने की कोशिश कर रहे हैं.
डोवाल ने दावा किया कि उधर की बातचीत सुनी गई है और वे अपने आदमियों को बता रहे थे कि कितने सेब के ट्रक चल रहे हैं, क्या आप उन्हें रोक नहीं पाएंगे? क्या हम आपको चूड़ियां भेजें? डोभाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि श्रीनगर से 750 से अधिक ट्रक रोजाना जा रहे है. इन ट्रकों से कल 2 आतंकवादी आए थे.

अन्य खबरे